मंत्री ने खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
चतरा, मई 14 -- चतरा, संवाददाता। राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण-सह-खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, बुधवार को चतरा परिसदन में पदाधिकारियों की साथ बैठक की। बैठक में जनवितरण प्रणाली, पैक्स, राशन वितरण, धोती-साड़ी वितरण सहित विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में नियमित अनुश्रवण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं मैनपावर की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- राघोपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.