अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- अल्मोड़ा,मुकेश सक्टा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कंडोलिया मनान स्थित देवी मंदिर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता दिलाने जैसी प्रमुख मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री रेखा आर्या ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए शेष लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...