पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के द्वारा प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रमंडल कार्यालय पूर्णिया के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में डीएम अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार,कल्याण विभाग के वरीय अधिकारी एवं संबंधित प्रमंडलीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे। मंत्री द्वारा समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कांडों, मुआवजा भुगतान, नियुक्ति, आवासीय विद्यालय में डीबीटी का भुगतान, जीविका का भुगतान, विद्यालय में साफ सफाई, छात्रावास संचालन एवं छात्रावास में खाद्यान्न एवं अनुदान का भुगतान, महादलित टोला में बने सामुदायिक भवन सह वर्कशेड के निर्माण आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रगति...