गोड्डा, जून 23 -- मेहरमा, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के गझंडा पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव में 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती पांडेय ने कहा कि यह योजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि स्वच्छता, बेहतर जल निकासी, जनसुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की बुनियादी सुविधाएं हर गांव और हर घर तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- महागामा में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास ताकि लोगों का जीवन अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर बन सके।मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचन...