वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रविवार को सारनाथ में 26.05 लाख रुपये से स्वीकृत 350 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। ब्रह्मकुमारी मंदिर से होकर चक्रमा बौध विहार से गुजरे मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अभियंता को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...