मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रूड़की रोड पर स्थित नगर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस भूमि पर सभासद पति के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस दौरान सभासद पति भी मौजूद रहा है। इस भूमि पर गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए अस्थाई स्कूल बनाया जाएगा।वार्ड संख्या 32 जनकपुरी में स्थित नगर पालिका की भूमि पर नगर पालिका के द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सभासद पति के द्वारा इस सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और इसे अपने कार्यालय के रूप में उपयोग कर रहे थे। इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर विवाद और शिकायतें भी सामने आई थीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेकर नगर पालिका द्वारा पूर्व में कब्जाधारी ...