पटना, मई 8 -- मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग और सूचना प्रावैधिकी विभाग में पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। पदभार ग्रहण करने से पहले नीतीश मिश्रा ने राजधानी के विभिन्न पार्कों में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने पाटलिपुत्र स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी, राजेन्द्र नगर स्थित पार्क में दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर, एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट में पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा, मुख्य सचिवालय परिसर में श्रीकृष्ण सिंह, पटेल गोलंबर पर...