मधुबनी, जून 28 -- झंझारपुर /लखनौर। लखनौर प्रखंड के कटमाखोर स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में रविवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली शास्त्रार्थ परंपरा का उल्लेख करते हुए उसके पुनरुत्थान पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने देश के अन्य विश्वविद्यालयों से भी नालंदा की समृद्ध शैक्षणिक विरासत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके अलावा आईटी सेक्टर, नवाचार और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- पंचायत विका...