प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर वर्ष 2025 में गम्भीर बीमारियों से परेशान एवं आर्थिक रूप से कमजोर 405 लोगों को सात करोड़ 41 हजार 409 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। आर्थिक सहायता पाने वालों में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही शहर एवं विभिन्न जनपदों के लोग शामिल हैं। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 84 सेक्टर में सक्रिय युवा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनते हैं। इलाज में आ रही समस्या और आर्थिक बाधाओं की जानकारी इकट्ठा करने के बाद इलाज की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए मंत्री नंदी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा जाता है। जहां से मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए धनराशि भेजी जाती है। मंत्री नंदी के आवास, कार्यालय या फिर लखनऊ आवा...