प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार की रात धूमनगंज में भाजपा पदाधिकारी प्रेम नारायण केसरवानी के घर पर रात्रि विश्राम किया। वहीं गुरुवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज एवं चौक मंडल में भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, व्यापारियों एवं सहयोगियों के घर जाकर पारिवारिक सदस्यों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।मंत्री ने सभी को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का वादा किया। चाय पर चर्चा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमित वैश्य, परमानंद वर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, मनोज केसरवानी, योगेश चौरसिया, संजय रावत, दिलीप चौधरी, मीना गुप्ता, विनय जायसवाल, दीपक बाबू केसरवानी, रवि केसरवानी, विज...