प्रयागराज, जनवरी 31 -- औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी में दो करोड़ 23 लाख 40 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी उपस्थित रहीं। मंत्री नंदी ने महेवा पश्चिम पट्टी में भगवान दास निषाद के मकान से अमरेंद्र यादव के मकान तक 9.30 लाख, कालीचौरा से लेकर रामाश्रय कोटेदार के मकान तक 13.11 लाख, पूर्वांचल विकास निधि योजना अंतर्गत नैनी के विद्यानगर में चुनी चोकर वाली गली में नरेंद्र नाथ पांडे अधिवक्ता के मकान तक 23.29 लाख, नैनी महेवा में इंदलपुर मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने 24.95 लाख, गंगोत्री नगर में वैष्णवी वाटिका से सीताराम तिवारी के मकान तक 40.92 लाख, गंगोत्री नगर में गोलू समोसा से हनुमान मंदिर होते हुए एसबीएन होटल तक 41.55 ला...