प्रयागराज, जनवरी 22 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नैनी में एक करोड़ 26 लाख 67 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर विद्योत्तमा विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल उत्तरी लोकपुर नैनी के छात्र छात्राओं को नए हाल और बरामदे का उपहार दिया। इस दौरान पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पार्षद रणविजय सिंह, सेक्टर संयोजक चन्द्रभान कुशवाहा, सुभाष पांडेय, सरिता प्रदीप महरा, पंकज शर्मा, कुश प्रसाद, पार्षद अनूप पासी, जय कृष्ण तिवारी, पार्षद राजेश जायसवाल, प्रहलाद सिंह तोमर, विजय कुमार राय, दुष्यंत शर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी ...