प्रयागराज, अप्रैल 16 -- एसआरएन अस्पताल में नंदी सेवा संस्थान की ओर से संचालित मां की रसोई में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ. दीपक अग्रवाल ने गुरुवार को सपत्नीक सेवा कार्य किया। डॉ. अग्रवाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर तीमारदारों को भोजन कराया। मंत्री नंदी और डॉ. अग्रवाल ने भी मां की रसोई में भोजन किया। मां की रसाई में नौ रुपये प्रति थाली भोजन अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को उपलब्ध कराया जाता है। यह भी पढ़ें- मंत्री नंदी और डॉ. दीपक ने मां की रसोई में किया सेवा कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...