गोड्डा, सितम्बर 25 -- मेहरमा, एक संवाददाता। आज तड़के सुबह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलबड्डा थाना के ग्राम खिरौंधी के लोगों की आंख ज्यों ही खुली, कि एक दिल को झकझोर देने वाली बुरी खबर उनका इंतजार कर रही थी। उनकी ग्रामीण एवं झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की कनिष्क पुत्री तृषा सिंह की एक सड़क हादसे में मौत की सूचना से पूरा गांव हतप्रभ था। जिस पर पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन हृदय को झकझोर देने वाली इस घटना की पुष्टि होते ही गांव में मातम छा गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। तब जाकर अन्य लोगों को इस दुखद घटना पर विश्वास हुआ। वर्तमान में मंत्री श्रीमती पांडेय अपने गांव में ही प्रवास पर थीं। खबर मिलते ही परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध हो गए। उनके ऊपर दुखों क...