गोड्डा, अक्टूबर 12 -- महागामा, एक प्रतिनिधि महागामा। नगर पंचायत क्षेत्र में नहर की सफाई का कार्य तेज़ी से जारी है। यह अभियान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर शुरू किया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल मंत्री के निर्देशानुसार स्वयं सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सफाई अभियान में नगर पंचायत कर्मियों के साथ-साथ सिंचाई विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से भाग ले रही है।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नहरों की नियमित सफाई से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और कहा कि लंबे समय से रुके हुए सफाई कार्य को शुरू करवाकर मंत्री ने जनता की एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। नहर की सफाई पूरी होने के बाद क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.