लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के यहां बुधवार को शुरू हुई आयकर विभाग की छापे के बाद योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कार्रवाई के विरोध में खुलकर उतर आए हैं। दिनेश प्रताप असल में उमाशंकर सिंह के समधी हैं। सोशल मीडिया पर किए तीखे पोस्ट में उन्होंने उमाशंकर सिंह की बीमारी की हवाला देते हुए इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि कौन संवेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती है, जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है। उद्यान विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। दिनेश प्रताप ने लिखा है कि उमाशंकर सिंह विधायक रसड़ा बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है, के घर में बुधवार को आयकर विभाग द्वारा रेड की जा रही है। देश-...