मंत्री दानिश आजाद बाइक से पहुंचे सचिवालय
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल की बचत का संदेश देने के लिए अपना काफिला छोड़ कर सरकारी आवास से बुलट मोटरसाइकिल से सचिवालय पहुंचे। सचिवालय पहुंचने पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल एक अपील नहीं, बल्कि देशहित में एक जरूरी कदम है। अगर प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर थोड़ी-थोड़ी बचत का संकल्प ले तो इसका सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था व पर्यावरण दोनों पर ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च में कटौती के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब काफिले में नहीं, ई-रिक्शा और बाइक से सफर कर रहे विधायक सांसद यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- आगे बढ़ना है तो साइकिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.