संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सेमरियावां के टेमा रहमत क्रय केंद्र पर धीमी गति से धान की तौल होने से किसान परेशान हैं। जिसे लेकर किसान ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारी से लेकर मंत्री तक की। उसके बाद हरकत में आए केंद्र प्रभारी ने किसान को फोन करके धान तौल के लिए सोमवार को बुलाया है। किसान को उम्मीद बढ़ गई है उसका धान तौल हो जाएगा। जिससे वह अपने कर्ज को चुकता कर पाएगा। धान क्रय केंद्र टेमा रहमत पर धान बिक्री को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या संज्ञान में आने के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने किसान पक्ष से फोन पर संपर्क कर जानकारी दी। कहा कि सोमवार को धान क्रय केंद्र टेमा रहमत पर धान लेकर जाए और तौल करवा दी जाएगी। उसके बाद केंद्र प्रभारी ने भी फोन कर किसान को धान तौल कराए जाने के लिए बुलाए जाने की पुष्...