मंत्री-डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर खाया एमडीएम
बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर शांति पाठ के बाद एमडीएम का स्वाद भी चखा। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के अलावा डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज और बीएसए मनीष कुमार सिंह भी थे। मंत्री ने 'स्कूल चलो अभियान' के प्रचार- प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाला 'स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.