देहरादून, दिसम्बर 26 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और आत्मबल की प्रेरणा है। इस मौके पर गुरु सिंह सभा लंढौर के अध्यक्ष एमपीएस खुराना सैमपाल, जगजीत कुकरेजा, जसबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सहित सिख समाज के लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मॉल रोड पर लगाए गए फूड फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.