देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत और सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राहत कार्यों की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी सबसे पहले राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचे, जहां अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ मार्ग को सुरक्षित बनाने और संभावित खतरे वाले स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य इसके बाद उन्होंने खाला गांव में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य...