रांची, फरवरी 28 -- झारखंड मेग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगों पर विपक्ष के कटौती प्रस्ताव पर विधायक टाइगर जयराम महतो ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक खर्च 2,946 रुपए है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 5,393 रुपए। यह लगभग दोगुना फर्क है। ऐसे में गांव और शहर के बीच की खाई को पाटना होगा। बिचौलियों पर अंकुश लगाना होगा। इस दौरान जयराम महतो ने मंत्री को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है।टाइगर जयराम महतो ने क्या दी सलाह जयराम महतो ने मंत्री को सलाह दी कि सावधान रहिए, इस विभाग के कई मंत्री जेल जा चुके हैं। जयराम महतो ने कहा कि सड़क और पुल निर्माण में जनता का फीडबैक लिया जाए। अगर जनता द्वारा इसे नकार दिया गया तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी तरह शिलापट्ट पर क्यूआर कोड भी लगाया जाए। यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुन...