देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सोमवार को मालदेवता क्षेत्र पहुंचे। रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत शेरकी गांव में बीती देर रात डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। मंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने और भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर...