नैनीताल, मई 30 -- भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से शनिवार को दूरभाष पर बात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के अधिकांश ग्रामीण कृषि, फलोत्पादन एवं सब्जी उत्पादन पर निर्भर हैं। हाल के महीनों में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों और बागानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बताया कि पुलम, खुमानी, टमाटर, मिर्च सहित अन्य फल एवं सब्जी फसलों को भारी क्षति हुई है। लगातार दो बार हुई ओलावृष्टि से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- बाराकोट में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से जिला प्रश...