बोकारो, जनवरी 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अथक पहल के बाद आजादी के 79 साल के बाद पहली बार बिजली से रोशन हुआ गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य सियारी गांव का असनापानी टोला। विदित हो कि सियारी पंचायत के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में असनापानी सहित कई टोला के ग्रामीण देश आजादी के बाद भी बिजली से वंचित थे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अथक पहल से पूर्व में दूसरे टोलों में बिजली पहुंचा दी गई थी और असनापानी में भी बिजली पहुंचाने का कार्य चल रहा था। यह कार्य पूरा होते ही मंगलवार को बिजली यहां भी बहाल करा दी गई। गौरतलब है कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने असनापानी को बिजली से आच्छादित करने को लेकर तेनुघाट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में मंत्री बनने के तुरंत बाद बिज...