पटना, जून 11 -- खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री अशोक चौधरी ने अपने ही पूर्व निजी सहायक पर जीमेल और एक्से पर अवैध गतिविधियां करने का आरोप लगाया है। मंत्री के आप्त सचिव की ओर से इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मंत्री अशोक चौधरी का आधिकारिक एक्स अकाउंट निजी सहायक निशांत केतु झा संचालित करते थे। उक्त अकाउंट से संबंधित ईमेल आईडी का नियंत्रण भी वर्तमान में उनके पास ही है। फिलहाल वह मंत्री के कार्यालय से संबद्ध नहीं हैं। वर्तमान में मंत्री की अधिकृत टीम उक्त अकाउंट का पूर्ण नियंत्रण एवं उससे संबंधित ईमेल का स्वामित्व अपने अधीन लेने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संबंधित ईमेल की जानकारी एवं एक्स का एक्सेस निशांत केतु झा उपलब्ध नहीं करा रहे। यह भी पढ़ें- मंत्...