मंत्री के निधन से बगोदर में शोक की लहर
गिरडीह, सितम्बर 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से बगोदर में भी शोक की लहर है। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं प्रखंड कमेटी झामुमो में भी शोक की लहर है। झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो, शाकिर अंसारी, बगोदर पूर्वी के पूर्व मुखिया डॉ. शशि भूषण, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, जरमुने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना यह भी पढ़ें- पूर्व जिप अध्यक्ष और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.