सराईकेला, सितम्बर 6 -- सरायकेला। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। राजकीय शोक की अवधि में उन सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस दौरान जिले में किसी भी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में शोक की लहर जिले के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज एवं सभी शिक्षण संस्थान भी पू...