मंत्री के नाराजगी के बाद हटाए गए दुद्धी सीएचसी अधीक्षक
सोनभद्र, अगस्त 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में 22 जुलाई को दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के दुद्धी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिली थी। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। जिसको देखते हुए सीएमओ डॉ.रमेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.शाह आलम को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर डा.वरूणा निधि को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 22 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया था। वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई थी। साथ ही कई बेड पर बेडशीट न होने पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.