नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के पास ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार न होने के बावजूद जल मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दिल्ली जल बोर्ड के तीन अधिकारियों के निलंबन का आदेश देने पर सवाल उठाए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार ने कानून लाकर आप सरकार से ट्रांसफर- पोस्टिंग के अधिकार छीन लिए थे। अब उस कानून के रहते एक मंत्री अधिकारियों का ट्रांसफर और निलंबन के आदेश दे रहे हैं, यह कैसे संभव है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 10 साल तक आप सरकार को केंद्र सरकार ने एलजी और कानून के माध्यम से जानबूझकर पंगु बनाकर रखा। एक चुनी हुई राज्य सरकार की बुनियादी और जायज शक्तियों को छीनकर केंद्र सरकार ने गवर्नेंस को संघर्ष में बदल दिया। केंद्र सरकार ने बार-बार यह तर्क दिया कि चूंकि दिल्ली ...