मंत्री के जवाब को जदयू-भाजपा विधायक ने चुनौती दी
पटना, जुलाई 22 -- ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़े सवाल पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के जवाब को जदयू और भाजपा के विधायकों ने चुनौती दी। विधानसभा में बुधवार को इस मामले को जदयू विधायक श्याम रजक ने उठाया था। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सोलर लाइट की राज्य में स्थिति अच्छी है। जहां भी गड़बड़ी मिलती है तत्काल कार्रवाई होती है। एजेंसियों पर भी दंड लगाने का प्रावधान है। इस पर भाजपा विधायक जीवेश मिश्र और जदयू विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कहा कि जवाब गलत है, मैं चुनौती देता हूं कि चल कर वास्तविक स्थिति को देख लें। यह भी पढ़ें- अपने ही मंत्री को चुनौती देने लगे NDA विधायक, BJP और JDU के सवालों से घिरे दीपक प्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.