मंत्री के खिलाफ जांच बंद को लेकर कांग्रेस हमलावर
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ के खिलाफ धनशोधन मामले में ईडी की ओर से जांच बंद करने की मांग किए जाने पर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के सचिव सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है और विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करती है। साथ ही कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा की वॉशिंग मशीन राजनीति एक बार फिर उजागर हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई या आयकर विभाग जैसी एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे नेता जैसे ही भाजपा में शामिल होते हैं या उसके साथ गठबंधन करते हैं, उनके खिलाफ चल रहे मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। कार्रवाई धीमी पड़ जाती है या मामले बंद कर दिए जाते हैं। मुंबई की विशेष अदालत ने मुश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.