फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद। जनपद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है। यह भी पढ़ें- अनियमितताओं पर नेहा नर्सिंग होम सीलकार्रवाई के संदर्भ में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह के कार्यक्रम के दौरान एएलएस एम्बुलेंस कर्मियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया। कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर स्थित एक रिसॉर्ट में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएलएस एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 ईजी 6240 की तैनाती की गई थी। इसी दौरान अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील कुमार शाक्य का स...