पूर्णिया, फरवरी 6 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन के औचक निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले छात्रावास अधीक्षक सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बनमनखी राकेश रोशन, डा.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं छात्रावास अधीक्षक मेलू इस्लाम को विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। बतातें चलें कि पिछले 27 जनवरी को सूबे सरकार के अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन एवं सचेतक सत्ता रूढ़ दल सह स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाये जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस बावत जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया अजित कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.