बिहारशरीफ, मार्च 16 -- मंत्री के आदेश पर भारी पड़ रहे कारोबारी, अधिकारी भी मौन बिना लाइसेंस रोजाना सड़क किनारे सज रहीं मीट-मछली, मुर्गा-मुर्गी की दुकानें राजगीर शहर में नियमों की उड़ रही धज्जियां फोटो : राजगीर केके 03 : राजगीर के गिरियक रोड चौराहा के पास सड़क किनारे सजी मीट-मछली की दुकानें। राजगीर, निज प्रतिनिधि। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेशों की पर्यटन नगरी राजगीर में खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। स्पष्ट आदेश के बाद भी नगर परिषद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मीट मछली की दुकानें रोजाना सज रही हैं। इतना ही नहीं सड़क किनारे मीट और मछली की दुकानें में मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। अधिकारी भी मौन साधे हैं। इससे कारोबारी बिना लाइसेंस के ही रोजाना सड़क किनारे मीट-मछली, मुर्गा-मुर्गी की दुकानें चला रहे हैं। न...