कन्नौज, अप्रैल 11 -- कन्नौज ,संवाददाता। शुक्रवार देर शाम प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप सिंह ने ठठिया क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति, बैंक, गौशाला और विशिष्ट आलू मंडी का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंत्री कुलदीप सिंह सबसे पहले सहकारी समिति और बैंक पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह ग्राम पंचायत ठठिया स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत गाय का टीका कर माला पहनाई और गुड़ खिलाया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गौशाला में साफ-सफाई, हरे चारे, दाना-पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश सचिव एवं केयरटेकरों को दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी समय-सम...