देवरिया, मई 4 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मंत्री से नजदीकी का धौंस दिखा धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

आरोप और धमकियाँ जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में राधा मोहन कुशवाहा कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार्यालय में बिना किसी अधिकार पत्र व नियुक्ति के राजनीति पहुंच बनाकर वेदपाल पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी जंगल रामगढ़ चैवरी थाना व जिला गोरखपुर कार्यालय में लगा रहता है तथा सबको धमकी देता है कि विधान सभा में सीधा पहुंच है।

पुलिस कार्रवाई विभाग में आप लोगों के खिलाफ कुछ भी कार्रवाई करा दूंगा। 30 मई 2025 को समय करीब 5.15 पर जब वह अपने घर के लिए निकले तो उक्त वेदपाल ने अपशब्द व गालियों देते हुए कहा कि अब अग...