समस्तीपुर, दिसम्बर 25 -- विद्यापतिनगर। थाना के नवनिर्मित मॉडल भवन का विधायक सह जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी गुरुवार को उद्घाटन करेंगे। इस बाबत जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस मॉडल थाना भवन के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर ऑनलाइन की सारी व्यवस्था थाना में उपलब्ध होगी। चारों तरफ सीसीटीवी की निगरानी रहेंगी। बेहतरीन पुलिसिया व्यवस्था से लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसपी, डीएसपी, एसडीओ समेत कई थानों की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। थाना भवन को पूरी तरह सुसज्जित किया गया है। अतिथियों के स्वागत के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय के समीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.