मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में युवाओं ने मंत्री कपिलदेव के गांधीनगर स्थित आवास के बाहर एकत्र होकर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है कि उनसे डीजे के नाम पर ली गई फीस वापस नहीं की, जिसके चलते वह नाराज हैं।युवाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए डीजे बुक कराया गया था, लेकिन किसी कारणवश व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी और अब आयोजकों द्वारा पैसा लौटाने में टालमटोल की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी जल्द समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवाओं को शांत कराने का प्रयास किया और संबंधित पक्षों से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। बताया जाता है डीजे की ध्वनि एवं ऊंचाई को लेकर कई डीजे संचालकों को शो...