रांची, अप्रैल 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। साथ ही दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रवीण ने कहा, हजारीबाग में सवाल पूछने पर मंत्री की उपस्थिति में उनके गुंडों द्वारा पत्रकारों की पिटाई की गई। लेकिन मंत्री ने घटना को रोकने की बजाय पत्रकारों से कहा कि उनके कारण मीडिया की दुकानदारी चलती है। उन्होंने कहा कि इरफान सत्ता के नशे में चूर हैं। कहा कि मंत्री के इशारे पर शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में पत्रकारों का इलाज भी नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में पत्रकार नहीं, लोकतंत्र पर हमला, दोषियों की गिरफ्तारी हो: डॉ. नीरा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने...