संभल, अप्रैल 3 -- आटा गांव में बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारी राज्य मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए आटा गांव पहुंची थी, जहां ग्रामीणों ने टीम पर जबरन घरों में घुसने, अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और सीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। शुक्रवार को इसी क्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी मंत्री आवास पहुंचे, जहां अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों से...