चक्रधरपुर, दिसम्बर 8 -- चक्रधरपुर।झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को मंत्री आवास का घेराव करने चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के बड़ी संख्या में रांची रवाना हुये। चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुये और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रांची रवाना हुये। मौके पर कर्मचारी संघ के नेता सदानन्द होता ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांग जायज है। बता दे कि मनरेगा कर्मी नियमीतीकरण, सेवा सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया है। जिसके तहत मनरेगा कर्मी रांची रवाना हुये, जो घेराव में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.