कन्नौज, जून 8 -- कन्नौज। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्तारूढ़ दल के नेताओं और मंत्रियों ने भी कार्यकाल के अंतिम चरण में संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अपने प्रतिनिधिमंडल का विस्तार किया है। मंत्री असीम अरुण के पूरे कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अवधेश राठौर उनके मुख्य प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही मंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से चार और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रतिनिधियों में रामप्रकाश अरुण, आशुतोष मिश्रा, हरि शरण राजपूत और राहुल बघेल शामिल हैं। राजन...