कन्नौज, अप्रैल 16 -- नगर पालिका परिषद में गुरुवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने नवनियुक्त सभासदों सतीश दोहरे, श्याम तिवारी, रतन कुमार, शिवप्रकाश कटियार और विनीता चतुर्वेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नगर का समग्र विकास प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नगर पालिका सीधे जनता से जुड़ी संस्था है, इसलिए इसके कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार लाएं और शहर में स्वच्छता, पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.