मंत्री असीम अरुण का एक्शन, ट्रॉमा सेंटर कर्मी सीएमएस कार्यालय से संबद्ध
कन्नौज, अगस्त 27 -- कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कर्मियों के ड्यूटी के दौरान सोने का दावा करने वाले वायरल वीडियो का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कराई है। मंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के बाद संबंधित कर्मियों को ट्रॉमा सेंटर से हटाकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है। 22 अगस्त को ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ कर्मियों के सोते हुए दिखाई देने का दावा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री असीम अरुण ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: सिगरेट का कश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.