दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी के आवास पर पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी, विधान पार्षद नीरज कुमार एवं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आदि ने श्री सरावगी को उनकी माताजी के निधन पर सांत्वना दी। राजू तिवारी ने बताया कि रविवार को प्रदेश से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विधान पार्षद सर्वेश कुमार, विधायक कृष्णनंदन पासवान, शुभानंद मुकेश व सुभाष सिंह सहित विभिन्न दलों के जिला एवं प्रदेश संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने श्री सरावगी के आवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...