पटना, फरवरी 16 -- मंत्री डॉ अशोक चौधरी एएन कॉलेज में बने सहायक प्राध्यापक - पीपीयू के कुलपति प्रो उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने योगदान कराया - शिक्षा विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद हुई नियुक्ति पटना, वरीय संवाददाता। ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी आखिरकार सहायक प्राध्यापक बन गए। सोमवार को एएन कॉलेज में उनकी पोस्टिंग की गई। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से क्लीन चीट मिलने और शिक्षा विभाग के पत्र के बाद पाटिलपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपन्द्र प्रसाद सिंह और कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री के साथ मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही भी मौजूद थे। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एक प्रतीक चिन्ह के तौर पर विवि की ट्रॉफी सौंपी गई। बता दें कि शिक्षा विभाग ने मंत्री ड...