पटना, मई 23 -- Samrat Choudhary News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 'बिहार एआई समिट-2026' को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कही हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपने मकसद का खास तौर जिक्र किया और कहा कि वो मंत्री-अधिकारियों को एक बात के लिए तरसाना चाहते हैं। दरअसल इस एआई समिट में सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया और इससे जुड़े कई बड़े ऐलान करते हुए अपने मकसद के बारे में बताया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा पटना में 10 तथा नगर निगम वाले जिलों में पांच-पांच मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने पटना में 10 मॉडल स्कूल खोलेने के अलावा न...