नई दिल्ली, जुलाई 6 -- भाजपा ने सोमवार को कहा कि 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के प्रावधान वाले प्रस्तावित कानून का मकसद जवाबदेही के समान मानक तय करना है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि वह चाहती है कि उसे भ्रष्टाचार करने से न रोका जाए। भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि यह संविधान संशोधन विधेयक विरोधियों को राजनीतिक रूप से परेशान करने के मकसद से लाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रस्तावित कानून का मकसद कार्यकारी पदों पर बैठे लोगों के लिए जवाबदेही के समान मानक तय करना है।दिल्ली यह भी पढ़ें- हिरासत में रहने पर मंत्रियों को हटाने वाले बिल ...