मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। सरकार के नए फैसले के बाद अब मंत्रियों की फ्लीट में चलने वाली गाड़ियों की संख्या आधी हो जाएगी। पहले दौरे में 15 से 20 वाहनों का काफिला चलता था। साथ ही सुरक्षा श्रेणी के अनुसार एक से दो पुलिस एस्कार्ट की भी व्यवस्था रहती है। काफिले में वाहनों की संख्या कम होने से कई लाभ होंगे। इस कदम से न केवल सरकारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानी भी कम हो जाएगी। फैसले के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के काफिले की पूरी संरचना, बुलेटप्रूफ कारों से जैमर तकनई व्यवस्था के लाभ अभी तक मंत्री के दौरे में 15 से 20 वाहनों का काफिला चलता था। इसमें सुरक्षा प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के वाहन शामिल रहते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के ब...